नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार सब्जी मंडी के समीप मंगलवार की दोपहर बाइक सवार दो अपराधियों द्वारा गो’लीबा’री कर कैश वैन से 88 लाख रुपये लू’टने की कोशिश मामले में विशेष पुलिस टीम ने रात भर कई जगहों पर छापेमारी की। जिसमें दो संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन दोनों से पूछताछ कर सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घ’टना का सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों का करतूत कैद है। अपराधियों के चेहरे से पहचान करने की कवायद चल रही है। इसके लिए आसपास के जिलों को भी फुटेज भेजकर पहचान करने का प्रयास चल रहा है। हालांकि प्रारंभिक जांच में पता चला कि स्थानीय अप’राधियों के साथ दूसरे जिले के अपराधी द्वारा इस वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई थी। हालांकि अ’पराधियों की गि’रफ्तारी के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।
बता दें कि बाइक सवार दो अपराधियों द्वारा वैन के गार्ड पर अंधाधुंध गोलीबारी कर कैश लूटने की कोशिश की गई थी। जिसमें गार्ड विजय कुमार घायल हो गए थे। वहीं जवाबी कार्रवाई में गार्ड ने भी अपराधियों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। जिसमें एक अपराधी घायल हो गया। गोली लगने के बाद बाइक पर बैठकर दूसरे साथी के साथ भाग निकला। इसके कारण वैन में रखे गए करीब 88 लाख रुपए सुरक्षित बच गया था। एक अपराधी को गोली लगने की सूचना को लेकर पुलिस द्वारा विभिन्न अस्पतालों में भी खाक छानी गई।
मगर अपराधी का पता नहीं चल सका कि वह कहां पर इलाज करा रहा है। आशंका जताई जा रही कि वह चोरी छिपे कहीं पर इलाज करा रहा है। बताते चले कि पुरानी बाजार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से मेन ब्रांच ले जाने के लिए वैन में कैश लोड किया जा रहा था। इसी क्रम में अपराधियों द्वारा वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई थी। मगर गार्ड के साहसी कदम से पूरा कैश सुरक्षित बच गया। नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि फुटेज के आधार पर विशेष टीम कार्रवाई में जुटी है।





Leave a Reply