बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 13 मई को कोरोना लॉकडाउन 2 की घोषणा की थी और उसे बढ़ाते हुए 16 मई से 25 मई तक कर दिया गया था. सीएम नीतीश कुमार के इस घोषणा के बाद नीतीश कुमार के ट्वीट पर बिहार के एक युवक ने एक ऐसी मांग रख दी है जो हैरान करने वाली थी. उसने मुख्यमंत्री से कहा था कि शादी विवाह पर भी रोक लगा देते तो 19 मई को गर्लफ्रेंड की होने वाली शादी भी रूक जाती. इस बात के लिए आपका जीवन भर आभारी रहेंगे. आज उस युवक की गर्लफ्रेंड की शादी है और उसने आज फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ट्वीट किया है और जानें क्या कहा है…
युवक पंकज कुमार गुप्ता ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा है कि नीतीश कुमार जी प्यार की दुश्मन केवल दुनिया वाले ही नहीं है. बल्कि प्यार का असली दुश्मन तो सरकारी नौकरी है. आज मेरे पास ‘सरकारी जॉब’ होती तो मेरी प्रेमिका मेरे पास होती. बेरोजगारी के वजह से आज मेरी प्रेमिका मेरे से दूर हो गई. 19 मई को मेरी गर्लफ्रेंड गई. हैशटैग मिस यूं पुचकी. अपना ध्यान रखना.
इससे पहले पंकज कुमार गुप्ता के ट्वीट जिसमें उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार जी मेरी गर्लफ्रेंड मेरी नहीं हो पाई. आज हम ग्रेजुएट होकर भी बेरोजगार है और मेरी गर्लफ्रेंड के पापा को चाहिए था सरकारी नौकरी वाला लड़का. इसी वजह से मुझे रिजेक्ट कर दिए और 19 मई को मेरी गर्लफ्रेंड की शादी है. सर प्लीज कुछ ऐसा कीजिए कि कोई भी युवा बेरोजगार न रहे और उसकी प्रेमिका उसे दूर ना हो
इस ट्वीट के रिप्लाई पर नव्या कुमार ट्वीट हैंडल पंकज को एक रिप्लाई आया था. जिसको लोग पंकज की प्रेमिका का ही मान रहे थे. इसमें लिखा था कि पंकज तुमको हम कितना बोले थे, कहीं दूसरे राज्य में चले जाओ नौकरी के लिए. नीतीश कुमार नौकरी नहीं देना चाहते हैं और बीजेपी वाले प्रेमी जोड़ा को एक नहीं होने देना चाहते. हम दोनों का हाय लगेगा नीतीश को पंकज. तुम खुस रहना, ध्यान रखना और दवाई समय से खाना.
हालांकि इस ट्वीट के रिप्लाई में पंकज ने पूछा कि बहन आप कौन है??
युवक के ट्वीट पर लोग खूब ले रहे चुटकी
युवक के गर्लफ्रेंड की शादी रुकवाने की सीएम से मांग करने के बाद ट्विटर पर खूब चर्चाएं हुई और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है. कोई पंकज कुमार गुप्ता के सपोर्ट में आकर सीएम से मांग कर रहे है कि मदद की जाए वहीं कुछ लोगों ने युवक से ही सवाल पूछ लिया है कि शादी रुक जाएगी तो लॉकडाउन के बाद शादी करोगे या नहीं.





Leave a Reply