BIHARBreaking NewsSTATE

डॉक्टर प्रभात कुमार के नि’धन पर सीएम नीतीश ने जताया शोक, कहा- गरीबों का मुफ्त में करते थे इलाज, चिकित्सा जगत को अपूरणीय क्षति

देश के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रभात कुमार का मंगलवार को कोरोना के कारण नि’धन हो गया। डॉक्टर प्रभात ने अपनी अंतिम सांस हैदराबाद के हॉस्पिटल में ली। डॉक्टर प्रभात कुमार ने निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ० प्रभात कुमार हृदय रोग के प्रख्यात डॉक्टर थे। डॉ० प्रभात कुमार बिहार में एंजियोप्लास्टी की सुविधा देने वाले पहले कार्डियोलॉजिस्ट थे। बिहार के लोगों को पहले एंजियोप्लास्टी के लिए एम्स या फोर्टिस जैसे संस्थानों में जाना पड़ता था लेकिन डॉ० प्रभात ने यह सुविधा पटना में ही उपलब्ध करायी डॉ० प्रभात कुमार समाज सेवा के कामों से भी जुड़े थे और गरीबों का मुफ्त इलाज भी करते थे। उनके निधन से चिकित्सा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी प्रभात कुमार के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किये है।

ज्ञात हो कि देश के जाने-माने कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. प्रभात कुमार पिछले कई दिनों से कोरोना के कारण गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले उनकी स्थिति काफी नाजुक हो गई थी जिसके बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उनको एयर एंबुलेंस से हैदराबाद ले जाया गया था। इससे पहले पटना के मेडिवर्सल हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। पटना के सबसे व्यस्त कार्डियोलॉजिस्ट में गिने जाने वाले डॉ. प्रभात से दिखाने के लिए मरीज कई महीने तक का इंतजार करते थे। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.