बिहार झारखंड के सीमा से सटे आस्था गांव में आकाशीय बिजली ने जमकर क’हर बर’पाया. इस दौरान दो व्यक्ति और एक मवेशी की वज्रपात की चपे’ट में आने से मौ’त हो गई. मृ’तक की पहचान चन्द्रमंडीह थाना क्षेत्र के आस्ता गांव निवासी संतू यादव पिता ढिको महतो और किष्टु यादव पिता बाबूलाल यादव के रूप में हुई है.
परिजनों ने बताया कि अचानक तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी. वहीं, बरसात होता देख किष्टु यादव और संतु यादव घर के बगल में संतु यादव के भाई मदन यादव के नवनिर्मित घर में पानी से बचने के लिए खड़ा हो गए. इसी दौरान तेज गर्जना के साथ घर के निकट ही वज्रपात हो गई जिसकी चपेट में आने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
घटना की खबर परिजनों को मिलते ही परिजनों पर कोहराम मच गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है.





Leave a Reply