BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

ब्रेकिंग : गायघाट में संक्रमण को रोकने के लिए गांवों को कराया सैनिटाइज, बीडीओ के निर्देश पर हर गांव में किया जाएगा सैनीटाइज

Repoted by Deepak

गायघाट। कोरोना महामारी को रोकने के लिए प्रशासन सक्रिय है। मंगलवार को गायघाट समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों को सैनिटाइज कराया गया। बीडीओ डां विमल कुमार के नेतृत्व और सचिवों की देखरेख में गांवों को हाइपोक्लोराइड का छिड़काव कराया गया। वहीं बुधवार को दर्जनो गांव में स्वच्छता प्रहरियों ने घरों और गांव के गली-कूचों को सैनिटाइज किया। बीडीओ ने बताया कि महामारी को देखते हुए गांवों में साफ-सफाई और सैनिटाइज कराने का निर्देश है। इसके तहत गांवों को स्वच्छ कराया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.