BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार से महाराष्ट्र जाने के लिए अब RT- PCR जांच रिपोर्ट अनिवार्य, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

महाराष्ट्र जाने वाले हवाई और ट्रेन यात्रियों को अब मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल आरटी पीसीआर टेस्ट अनिवार्य रूप से करवाने और रिपोर्ट निगेटिव रहने पर ही ऐसे लोगों को मुंबई और पुणे में एंट्री मिल सकेगी. महाराष्ट्र सरकार ने पूरे महाराष्ट्र में आने वालों के लिए यह नियम लागू कर दिया है. पटना से मुंबई और पुणे की सीधी विमान सेवा है. ऐसे में वहां जाने वाले यात्रियों को इस बात का ध्यान रखना होगा. 

गौरतलब है कि बिहार में एक ओर जहा RT-PCR जांच के लिए लोगों को नाकों चने चबाने पड़ रहे हैं, वहीं अब महाराष्ट्र सरकार द्वारा दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी पीसीआर टेस्ट का नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर देने से परेशानियां बढ़ गई हैं. 

महाराष्ट्र सरकार ने इस नियम को बस, ट्रेन, कैब, प्लेन आदि सभी सवारी से आ रहे लोगों के लिए लागू कर दिया है. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना का संकट अभी बरकरार है. राज्य सरकार लगातार पाबंदियों को कड़ाई से लागू करवा रही है. बता दें कि बीते दिन राज्य में करीब 46 हज़ार नए केस दर्ज किए गए थे. जबकि 800 से अधिक लोगों की जान चली गई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.