BIHARBreaking NewsSTATE

ट्रेन के इलेक्ट्रिक इंजन की छत पर चढ़ा युवक, विभाग को घंटों छकाया

किऊल-बरौनी रेलखंड के बीच रजोंद्र पुल स्टेशन पर एक विक्षिप्त युवक ने रेलवे के कर्मचारी और अधिकारियों को घंटों छकाया. मानसिक रूप से विक्षिप्त यह युवक रेलवे स्टेशन से होकर गुजर रही हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस के इंजन के उपर चढ़ गया और घंटों उतरने को तैयार ही नहीं हुआ. रेलवे कर्मचारी और अधिकारियों ने घंटों मशक्कत के बाद युवक को ट्रेन इंजन के छत से उतारा और तब कहीं जाकर ट्रेनों का परिचालन बहाल हो सका.

मामले की जांच में रेलवे के अधिकारी जुट गए हैं. बताया जाता है कि किऊल-बरौनी रेलखंड के बीच राजेन्द्र पुल स्टेशन पर जैसे बाघ एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची, उसके ठहरते ही एक मानसिक विक्षिप्त युवक ट्रेन इंजन की गेट के सहारे छत पर पहुंच गया. चालक ने जब उसकी करतूत देखी तो चालाकी दिखाते हुए तुरंत इंजन बंद कर दिया. उपर से गुजर रहे हाईवोल्टेज करेंट से बेखबर युवक पूरी इत्मीनान के साथ इंजन की छत पर बैठा रहा. उसके नीचे उतरने को लेकर रेलवे के अधिकारी काफी देर तक उसकी मान-मनौव्वल करते रहे, लेकिन वह टस से मस होने को तैयार नहीं था.

इसके बाद रेलवे पुलिस को सूचित किया गया. इंजन से जुड़े हाईटेंशन करेंट की सप्लाई बंद करवाई गई. इसके बाद युवक को किसी तरह से नीचे उतारा गया. रेलवे पुलिस ने युवक से काफी पूछताछ की, लेकिन वह सही जवाब नहीं दे पा रहा है. इस घटना की वजह से कई घंटों तक इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा. अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.