Breaking NewsWEST BENGAL

Big Breaking : कोरोना से ममता बनर्जी के छोटे भाई का नि’धन, पिछले एक महीने से चल रहा था इलाज

देश भर में कोरोना महामारी ने हाहाकार मचा रखा है. इसी बीच पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बंदोपाध्याय का आज सुबह कोरोना से निधन हो गया. 









बताया जा रहा है कि असीम बंदोपाध्याय पिछले एक महीने से कोरोना से संक्रमित थे. उनका इलाज कोलकाता के मेडिका सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल में चल रहा था और वहीं उन्होंने आज अंतिम सांस ली. 









सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. कोलकाता के मेडिका सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. आलोक रॉय ने जानकारी देते हुए बताया कि ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम का अस्पताल में इलाज चल रहा था. शनिवार सुबह असीम बंदोपाध्याय ने आखिरी सांस ली. सीएम ममता बनर्जी के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.