लॉकडाउन में सरकार के द्वारा कई कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं. इनमें सार्वजनिक भीड़ से लेकर लोगों के धार्मिक अनुष्ठानों पर भी प्रतिबंध है. मंदिर और मस्जिद में भीड़ पर पिछले दो साल से रोक लगाकर रखा गया है. पूजा अनुष्ठान में भीड़ न हो, इसके लिए सरकार ने ऐसे धार्मिक स्थलों को बंद रखने का निर्देश दिया है. जिसकी वजह से कई मंदिरों का ताला महीनों से बंद चल रहा है.
लेकिन अपराधियों के लिए कोरोना, धर्म, पुण्य इससे कुछ लेना देना नहीं है. वह मौका मिलते ही अपनी करतूतों को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं. ऐसे ही एक मामले में बेगूसराय के एक मंदिर से चोरों ने सूनसान मंदिर से करीब एक करोड़ की अष्टधातु की मूर्तियां चुरा लीं.
जब मंदिर से कीमती श्रीराम-लक्ष्मण की मूर्तियों के चो’री का पता चला तो इलाके में हड़’कंप मच गया. छौड़ाही थाना अंतर्गत अमारी वार्ड संख्या 4 के ठाकुरबाड़ी में मूर्ति चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण की इस मूर्ति चोरी की घटना के बाद इलाके में हड़कंप है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.






Leave a Reply