BIHARBreaking NewsSTATE

लॉकडाउन की मा’र झेल रहे हैं सब्जी और फल विक्रेता, 3 दिन बाद भी नहीं हो रही बिक्री

कोरोना महामारी को लेकर बिहार में 25 मई तक लाक डाउन लागू किया गया है। ताकि बढ़ते बेखौफ कोरोना महामारी का चयन तोड़ा जा सके, लेकिन इसी बीच सब्जी और फल विक्रेताओं के हाल बद से बदतर होते जा रहा है। सब्जी विक्रेता बिहारी शाह ने बताया कि हम लोगों को समय कम मिल रहा है। जिसके वजह से सब्जी 1 दिन के बदले 3 दिन में बिकने के वजह खराब हो जा रहा है, और 3 दिन में सब्जी बिक भी नहीं रहा है।

सब्जी विक्रेता ने कहा कि सुबह के बजाय शाम में 3:00 बजे से 6:00 बजे तक हम लोगों को समय प्रतिदिन दिया जाए, ताकि हम लोग अच्छे से अपना बिक्री करें और घर परिवार के खर्च चला सके,आपको बताते चलें कि सब्जी एवं फल नहीं बिकने के वजह से महंगे खरीदने के बाद सस्ते भाव में मजबूरन सब्जी एवं फल विक्रेताओं को बेचना पड़ रहा हैं।जिसके वजह से इस महामारी के बीच सब्जी एवं फल विक्रेताओं का हाल बद से बदतर हो गया है। अब छोटे-मोटे सब्जी और फल विक्रेताओं को अपने घर के खर्चे भी चलाने में काफी मुश्किल के सामना करना पड़ रहा है।

वहीं दूसरी तरफ बात करें तो सब्जी उपज करने वाले किसानों का भी हाल काफी खराब होते जा रहा है। सब्जी के बिक्री नहीं होने से खेत में ही सब्जी नुकसान हो रहा है। जिससे काफी मायूस किसानों को देखा जा रहा है ।अगर छोटे-मोटे सब्जी एवं फल विक्रेताओं के अनुसार समय निर्धारित नहीं किया गया तो और भी स्थिति इन लोगों का खराब हो सकता है। इस पर पहल करते हुए प्रशासन को उचित समय निर्धारित करना चाहिए, ताकि छोटे विक्रेताओं का अच्छे से बिक्री हो और घर का खर्च अपने परिवार का खर्च चलाने में कोई परेशानी के सामना न करना पड़े।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.