PATNA: बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत को प्रोन्नति मिली है. सरकार ने उन्हें अपर मुख्य सचिव में प्रोन्नत किया है .सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.
बनाये गये अपर मुख्य सचिव
1991 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रत्यय अमृत जो वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव और आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार में हैं उन्हें प्रभार ग्रहण की तिथि से प्रोन्नत करते हुए अपर मुख्य सचिव के रूप में पद नामित किया गया है. प्रत्यय अमृत द्वारा शीर्ष वेतनमान का प्रभार ग्रहण किए जाने की तिथि से उनके द्वारा धारित वर्तमान मूल पद को उनके पदस्थापन अवधि तक के लिए शीर्ष वेतनमान में उत्क्रमित किया गया है.






Leave a Reply