कोरोना को लेकर पूरे बिहार में संपूरण लॉकडाउन है. इसको लेकर जगह-जगह पर पुलिसकर्मी बेवजह सड़कों पर घूम रही गाड़ियों को चेक कर रहे हैं. इस दौरान अजीबो-गरीब वाक्या सामने आ रही है. तरह-तरह के बहाने बनाकर लोग सड़कों पर घूम रहे हैं. तो कई लोग पुलिस से ही उलझ जा रहे हैं. इस दौरान काफी हो हंगामा भी हो रहा है.
कुछ ऐसा ही वाक्या बिहारशरीफ में हुआ, जहां यातायात नियमों को तोड़ने वाली छात्रा को जब पुलिस ने रोका तो ये लोग हंगामा करने लगे. जिले के अस्पताल चौक के पास लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते दो लड़कियों को पुलिस ने पकड़ा. फिर क्या था लड़कियों ने बवाल मचाना शुरू कर दिया. यातायात थानाध्यक्ष से उलझ पड़ी, और तो और पुलिस पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी देने लगी. अपने करीबी लोगों को फोन कर पुलिस के ऊपर मारपीट का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया. लेकिन पुलिस ने इनकी एक ना सुनी, थानाध्यक्ष ने छात्राओं का चालान काट दिया.
बता दें कि ऐसा ही वाक्या राजधानी पटना में भी कुछ दिन पहले देखने को मिला था. जब एक लड़की बीच सड़क पुलिसकर्मी से उलझ पड़ी थी. पुलिस ने जब हेलमेट नहीं पहनने को लेकर सवाल किया तो लड़की आग बबूला हो गयी. उसने पीएम, सीएम और डीएम तक को खूब खरी खोटी सुनायी. इस दौरान अपशब्द का भी प्रयोग किया. लड़की ने पुलिस के सामने ही खूब हंगामा किया.






Leave a Reply