BIHARBreaking NewsSTATE

पूर्व मंत्री और आरजेडी नेता रामविचार राय का नि’धन, कोरोना ने ले ली जान

PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व मंत्री रामविचार राय का निधन हो गया है.  रामविचार राय कोरोना वायरस से संक्रमित थे. पटना के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. अब से थोड़ी देर पहले उन्होंने अंतिम सांस ली है.  कोरोना जैसी बीमारी से पीड़ित रामविचार राय की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था. रामविचार राय मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रहे. साल 2015 में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद रामविचार राय को बिहार का कृषि मंत्री बनाया गया था.









पूर्व मंत्री के निधन पर आरजेडी नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि “पूर्व मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता श्री रामविचार राय जी का कोरोना संक्रमण के कारण हुए आकस्मिक निधन से मर्माहत हूँ।वो मिलनसार प्रवृति के प्रखर समाजवादी नेता थे।उनका नि’धन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।भगवान उनकी आ’त्मा को शांति व शोक-संतप्त परिजनों को दुः’ख सहने की शक्ति प्रदान करे.”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.