BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

चंद घंटों की बारिश में जलमग्न हुईं मुजफ्फरपुर की सड़कें, लोगों के पैदल आवागमन में भी मुश्किल

तस्वीर देख कर यह मत सोचिए कि यह बरसात का मौसम है. दरअसल, यह पूरा का पूरा नजारा मई जैसे भीषण गर्मी वाले महीने में मुजफ्फरपुर में देखने को मिला है. यहां मात्र एक दिन में चंद घंटों की बारिश ने सड़कों को ही तालाब में तब्दील कर दिया.

आगामी बरसात में स्थिति की भयावहता का अंदाजा इस तस्वीर से लगाया जा सकता है कि अगर मई के महीने अगर पूरी सड़क जलमग्न हो सकती है तो फिर आगमी बरसात के दिनों में हालात कैसे होंगे. इस बेमौसम बारिश में बुधवार को जिले के मोती झील ओवर फ्लो हो गया और बरसात तथा नाले का गंदा पानी लोगों की दुकान, मकानों में प्रवेश करने लगा. दुकानदारों का सारा सामान खराब हो गया. सड़कों पर लोगों का आवागमन बाधित हुआ.

इधर, जिले में सड़क और लोगों के घर, दुकानों में होने वाले जल जमाव को देखते हुए नगर निगम के बरसात पूर्व की नाला सफाई व्यवस्था की कलई खुल चुकी है. कुछ दिन पहले ही नगर निगम ने मोती झील और शहर के दूसरे नालों की सफाई की थी. लेकिन इस साफ_सफाई के दावे को बारिश की चंद बूंदों ने तिनके की तरह बहा दिया है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.