Breaking NewsHARYANA

कोविड अस्पताल में बुजुर्ग को बेड से बांधा, बाथरूम में बैठी हैं कोरोना सं’क्रमित महिलाएं

कैथल. हरियाणा की खट्टर सरकर एक तरफ प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दावा करते नहीं थक रही तो दूसरी तरफ दम तोड़ती स्वास्थ्य सेवाएं चिंता बढ़ा रही हैं. कोरोना मरीजों (Corona Patients) की देखभाल के नाम पर क्या सलूक किया जा रहा है. इसकी वीडियो कैथल के सरकारी अस्पताल (Government Hospital) में बने कोविड सेंटर से सामने आई है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कोरोना पीड़ित मरीज को बेड के साथ बांधकर रखा गया है. वीडियों में दो बुजुर्ग महिलाएं बाथरुम के सामने लाचार बैठी हुई नजर आ रही हैं.

अस्तपाल के कोविड नोडल अधिकारी डॉक्टर राजीव से इस बारे में बातचीत की गई तो वो गोलमोल जवाब देते नजर आए. डॉक्टर राजीव ने कहा कि अस्तपाल में सभी मरीजों का अच्छे से ध्यान रखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि ये वीडियो किसने और किस नीयत से या किस परिस्थितियों में बनाया है. उन्होंने भी कार्रवाई का नपा-तुला से आश्वासन देकर अपनी बात पूरी कर दी.

वहीं इस पूरे मामले पर प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर यानी पीएमओ रेनू चावला ने कहा कि उनके अस्पताल में स्टाफ दिन-रात मरीजों की सेवा कर रहा है. वीडियो के बारे में जब पीएमओ रेनू चावला से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो इस वीडियो की पुष्टी नहीं करती. इसके साथ उन्होंने कहा कि अगर ये वीडियो सही है तो लापरवाह स्टाफ के खिलाफ कार्र’वाई करेगी.

वहीं इस दिल दह’ला देने वाली इस वीडियो को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. इन मरीजों की हालत देखकर लग रहा है जैसे इनकी यहां कोई देखभाल करने वाली नहीं हैं. टॉयलेट के गेट पर बैठी बुजुर्ग तड़प रही है. लेकिन उसको वहां देखने वाला भी कोई नहीं है. एक और बुजुर्ग वीडियो में बाथरूम के सामने फर्श पर बैठी दिखाई दे रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.