BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में आंधी-पानी ने मचाई त’बाही, तेज हवा में कई जगह गिरे पेड़

बिहार के पटना, बक्सर, भोजपुर, सारण और सिवान जैसे जिलों में मौसम का मिजाज एकदम से बिगड़ गया है। बक्सर में आंधी के दौरान कई पेड़ गिर गए। बुधवार की सुबह महज 15 मिनट के लिए आई आंधी और बारिश के बीच शहर के सिंडिकेट मोड़ पर अचानक एक पेड़ भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय सड़क से गुजर रहा एक ई-रिक्शा पेड़ के डाल की चपेट में आकर उलट गया। गनीमत यही रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। 

घटना बुधवार के पूर्वान्ह करीब 10:45 की है, अचानक आसमान में बादल घिरने लगे और देखते ही देखते महज कुछ ही मिनट में अंधेरा छा गया। कुछ ही देर में तेज हवा चलने के साथ बारिश भी शुरू हो गई। लॉकडाउन का समय अभी शुरू नहीं होने से समान्य गति से यातायात जारी था। तभी सिंडिकेट मोड़ के पास मौजूद अनारकली हॉस्पिटल के ठीक सामने मौजूद विशाल पेड़ अचानक जोरदार आवाज के साथ बीच सड़क पर आ गिरा। संयोग अच्छा था कि जिस स्थान पर पेड़ गिरा वहां तब कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। बावजूद सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा पेड़ के डाल की चपेट में आकर उलट गया।

गनीमत यही थी कि पेड़ के नीचे आने से बच गया जिससे उसमें सवार चार महिलाओं को महज हल्की चोट आई थी। स्थानीय लोगों ने दौड़कर ई-रिक्शा से महिलाओं को निकालकर बाहर किया और नगर थाना को घटना की जानकारी दी। पेड़ इस प्रकार से गिरा था कि बाइक सवारों का निकलना भी मुमकिन नहीं था। 

शहर में प्रवेश का मुख्य मार्ग होने के कारण कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस बीच सूचना मिलते ही नगर परिषद के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर पेड़ की डाल काटते हुए यातायात को सुचारू करने के प्रयास में लग गए। इधर आंधी आने के साथ ही शहर की गुल हो गई बिजली एक घण्टे बाद भी बहाल नहीं हो सकी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.