Repoted by Deepak
गायघाट। दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच पर बेनीबाद ओपी क्षेत्र के केवटसा के समीप एनएच पर खड़ी ट्रक में पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे घट’नास्थल पर ही चालक की मौत हो गई है ।घ’टना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।मृ’तक की पहचान वैशाली ज़िले के विशाल कुमार के रूप में हुई है ।घ’टना के बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बेनीबाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। ओपी प्रभारी राजकुमार प्रसाद ने बताया कि एनएच पर लगी ट्रक में ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी है।चालक की मौत स्टेरिंग पर ही हो गई है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद शुरू कर दी है।ट्रक को जब्त कर आगे की का’र्रवाई शुरू कर दी गई है ।







Comment here