PATNA: जेल में बंद कर दिये गये पप्पू यादव के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार से खफा पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन ने सीएम नीतीश कुमार को खुली चुनौती दे दी है. नाराज रंजीत रंजन ने कहा है कि अगर पप्पू यादव को कुछ हुआ तो वे नीतीश कुमार के साथ साथ एंबुलेंस चोर औऱ चार लोगों को CM हाउस से बाहर निकाल कर चौराहे पर खडा कर देंगी. रंजीत रंजन पप्पू यादव की जान को लेकर चिंतित हैं.
रंजीन रंजन का गुस्सा फूटा
पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन से ट्वीट किया है. ट्वीटर पर उन्होंने सीधे नीतीश कुमार को लिखा है “नीतीश जी, पप्पू जी कोरोना निगेटिव हैं, अगर वह पॉजिटिव हुए तो आपको, इस साजिश में शामिल चार लोगों एवं एम्बुलेंस चोरों को CM आवास से निकाल बीच चौराहे पर नहीं खड़ा किया तो मेरा नाम रंजीत रंजन नहीं.”




Leave a Reply