जिला पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए चार शातिर अपराधी को हथियार व गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. सकरा थाना क्षेत्र के पिलखी पैक्स अध्यक्ष प्रज्ञा कुमारी के पति बबलू त्रिवेदी की हत्या की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चारों अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस टीम ने मौके से दो देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस,दो किलो गांजा भी बरामद की है.
बताया जा रहा है कि केंद्रीय कारागार में बंद खालिद हसन और सुजित कुमार के द्वारा बबलू त्रिवेदी की हत्या की योजना बनाया जा रहा था. जिसको लेकर खालिद हसन ने अपने भांजे मोनौर हुसैन के माध्यम से दो लाख रुपये अपराधी मनोज कुमार को दिए और अपराधी मनोज कुमार ने बेगूसराय से दो शूटर को बुलवाया था. मनोज कुमार और शूटरों ने बबलू त्रिवेदी को मारने के लिए कई बार रेकी भी की थी और ये अपराधी कभी भी बबलू त्रिवेदी की हत्या कर सकते थे. जिसकी भनक पुलिस के वरीय अधिकारियों को लग गयी
आनन फानन में सिटी एसपी और टाउन डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर बड़ी घटना को विफल करते हुए चार अपराधी को धर दबोचा है. जिसमें मनोज कुमार,मोनौर हुसैन,दीपनसु गोलू,सामिल है. मामले में नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि मिठनपुरा थाना क्षेत्र से चार अपराधी को हथियार व गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है. जिनके द्वारा एक बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे. लेकिन समय रहते पुलिस ने करवाई करते हुए अपराधी के मनसूबे पर पानी फेर दिया. डीएसपी नगर रामनरेश पासवान ने बताया शराब व राजनीतिक रंजिस के कारण इस घटना को अंजाम दिए जाने की योजना थी.






Leave a Reply