BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

गायघाट में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए उतरी पुलिस तो होने लगा पालन, अनावश्यक घूमने पर हो रही सख्ती

Repoted by Deepak

गायघाट। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कमर कस ली है। इसी क्रम में लगातार सख्ती की जा रही है। जिससे पूरी तरह पालन हो सके। संभल में बाजार खुलने के बाद भी लॉकडाउन का पालन हुआ। कुछ समय के लिए बाजार में भीड़ उमड़ गई लेकिन हालात कुछ ही देर में सामान्य हो गए। गायघाट पुलिस ने जगह जगह चेकिंग की और लोगों से पूछताछ की गई। जो लोग अनावश्यक घूमते मिले उन पर सख्ती की गई है। मास्क लगाकर तो लोग घूम रहे हैं लेकिन कई जगह सामाजिक दूरी तोड़ दे रहे है।इसी क्रम में पुलिस और प्रशासन ने सख्ती की है। मंगलवार को लॉकडाउन का पूरी तरह पालन होता नजर आया। मुख्य मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम नजर आई। गली मोहल्ले में भी कुछ ही लोग घूमते दिखाई दिए। पुलिस की गाड़ी देखकर यह लोग भी घरों के लिए चल दिए। वहीं दूसरी ओर एसएचओ नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में भी पुलिस सख्ती से लॉकडाउन का पालन करा रही है। जिससे संक्रमण की रोकथाम की जा सके। पुलिस की सख्ती के चलते गायघाट के इलाकों में पूरे दिन सन्नाटा खींचा दिखाई दिया। प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी भ्रमण करते रहे। अनावश्यक घूमने वाले लोगों पर सख्ती की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.