काल वैशाखी तूफान का असर बिहार के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में दिखाई दिया। बिहार के सभी हिस्सों में रविवार की रात से ही तेज हवाओं के साथ मध्य दर्जे की बारिश रिकार्ड की गई। मुजफ्फरपुर में सोमवार की शाम यहां तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं, रात भर तेज पुरबा हवा चलने से लाेगाें काे गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग ने मंगलवार को भी जिला समेत उत्तर बिहार का मौसम बदले रहने की संभावना जताई है। बारिश के दौरान हवा की गति अधिक रहने के साथ ही कुछ स्थानों पर तेज आंधी आ सकती है। रविवार की अपेक्षा सोमवार को दिन के तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि हुई। इसके बाद भी अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दिन का तापमान यहां 35 डिग्री वहीं, रात का तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
31 जिलों में 45 किमी रफ्तार तक की हवाएं चलेंगी
मौसम विभाग के मुताबिक काली वैशाखी के साथ ही ट्रफ रेखा और चक्रवाती हवाओं का प्रभाव 8 मई तक बिहार के सभी हिस्सों में दिखाई देगा। इसके प्रभाव से बिहार के 31 जिलों में 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वही पर पटना, नालंदा, नवादा सहित सात जिलों में तेज हवा के साथ ही व्रजपात, मेध गर्जन व हल्की बारिश के आसार हैं।





Leave a Reply