अहियापुर थाना पुलिस ने काेराेना गाइडलाइन और कर्फ्यू के उल्लंघन के आरोप में सात दुकानदारों के खिलाफ साेमवार की देर शाम महामारी एक्ट में एफआईआर दर्ज की है। सभी सात दुकानें सील कर दी गई हैं। ये दुकानें रविवार की शाम सात बजे खुली थीं। पुलिस के अनुसार सभी दुकानदारों काे दोपहर बाद चार बजे दुकानें बंद करने की चेतावनी दी जा चुकी थी।
नवीन कुमार के बाबा गरीबनाथ पूजा भंडार, आनंद साह की अंकित मसाला मिल, वैशाली स्वीट्स, दीपक कुमार की मां लक्ष्मी किराना दुकान, कोलकत्ता कलेक्शन और बैरिया रोड में दो पान-पुड़िया की गुमटी काे सील कर दिया गया है। उधर, टाउन थाना इलाके के तिलक मैदान राेड में 3 दुकानें सील कर दी गईं। थानेदार सुनील कुमार रजक ने कहा कि सभी दुकानदारों ने पहले ही सूचना देने के बावजूद छह बजे नाइट कर्फ्यू शुरू होने के बाद भी दुकानें खाेल रखी थीं। ऐसी सात दुकानों को सील कर संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इधर, काजी मोहम्मदपुर, सदर, मिठनपुरा, नगर और बेला थाने की पुलिस ने शाम चार बजे के बाद खुली दुकानों को बंद कराया। दुकानदारों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी।





Leave a Reply