एसकेएमसीएच में कोविड से मृ’त लोगों की डे’ड बॉडी पैक करने में 500 रुपए लिए जा रहे हैं। वि’रोध जताने पर परिजनों से कहा जाता है कि ऑफिस खर्च भी उन्हें देना पड़ता है। अस्पताल प्रशासन शि’कायत के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रहा। शेखपुर के नीलांबर झा के परिजन कहते हैं, डेड बॉडी पैकिंग कर एक हजार रुपए मांगे गए। पैसा नहीं देने पर पैक शव निकालने लगा। फिर पांच सौ रुपए दिए। सविता कुमारी के परिजनों ने बताया, दो हजार रुपए लेने के बाद डेड बॉडी पैक की।
जीतेंद्र ठाकुर के परिजन बोले कि रुपए मांगने पर एसकेएमसीएच के कंट्रोल रूम में शिकायत की। इस पर पैकिंग कर रहे कर्मी फरार हो गए। बाद में दो हजार रुपए लिए। वहीं, अधीक्षक डॉ. बाबू साहेब झा ने कहा, एसकेएमसीएच में मरीजों को सभी सुविधाएं मुफ्त हैं। मामले की शि’कायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।





Leave a Reply