Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

ब्रेकिंग : कोरोना से मशहूर बॉलीवुड एक्टर की मौ’त, कई दिग्गजों ने जताया शो’क

देश भर में कोरोना ने हाहाकार मचा रखा है. मौत के आंकड़े भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड और टेलीविज़न जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल का कोरोना से नि’धन हो गया है. वह 52 साल के थे. बिक्रमजीत कंवरपाल एक एक्टर बनने से पहले आर्मी के अफसर रह चुके थे.

उन्होंने आर्मी से रिटायर होने के बाद साल 2003 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था.बिक्रमजीत कंवरपाल के निधन की खबर एक्टर अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर दी है.अशोक पंडित ने ट्वीट किया, ‘आज सुबह कोरोना की वजह से मेजरबिक्रमजीत कंवरपाल के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ. एक रिटायर आर्मी अफसर, कंवरपाल ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल में सपोर्टिंग रोल्स निभाए थे. उनके परिवार और करीबियों को मेरी संवेदनाएं.’









अशोक पंडित के अलावा एक्टर मनोज बाजपेयी, श्रिया पिलगांवकर, रोहित रॉय, नील नितिन मुकेश, कुबरा सैत सहित अन्य ने ट्वीट कर शोक जाता है. मनोज बाजपेयी ने लिखा, ‘हे भगवान, कितना दु’खद समाचार है. हम एक दूसरे को 14 सालों से जानते थे, 1971 फिल्म की शूटिंग पर हमारी पहचान हुई थी. बहुत हैरानी वाली खबर.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.