BIHARBreaking NewsSTATE

ब्रेकिंग : पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के मौ’त की आधिकारिक पुष्टि, कोरोना से मौ’त के बाद 6 घंटे चला सस्पेंस

RJD के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का निधन हो गया है। आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के निधन की अधिकारिक पुष्टि हो गई है तिहाड़ जेल के डीजी ने उनके नि’धन की अधिकारिक पुष्टि की है। मो. शहाबुद्दीन कई आ’पराधिक मामलों को लेकर दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद थे और पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था।

तिहाड़ जेल के डीजी ने एक अधिकारिक मैसेज जारी करते हुए कहा कि दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल की तरफ से पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के मौ’त की पुष्टि कर दी गई है। मोहम्मद शहाबुद्दीन कोरोना से संक्रमित थे और दिल्ली के इसी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

आज सुबह या खबर सामने आई थी कि मोहम्मद शहाबुद्दीन का निधन हो गया है लेकिन थोड़ी देर बाद तिहाड़ जेल के डीजी ने इसकी पुष्टि करने से इनकार कर दिया था जिसके बाद शहाबुद्दीन के निधन पर 6 घंटे तक सस्पेंस बना रहा लेकिन अब तिहाड़ जेल प्रशासन की तरफ से अधिकारिक पुष्टि होने के बाद यह साफ हो गया है कि शहाबुद्दीन इस दुनिया में नहीं हैं।

वि’वादों में घिरे रहे बाहुबली शहाबुद्दीन की मौ’त भी वि’वादों के साथ हुई 6 घंटे तक के सोशल मीडिया से लेकर तमाम समाचार माध्यमों में यह खबर दौड़ती रही कि शहाबुद्दीन का नि’धन हो चुका है या फिर अभी वह जिंदा है परिवार की तरफ से इस मामले पर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया। राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता और अन्य पार्टियों के नेताओं ने शहाबुद्दीन के नि’धन पर शोक जताया था और अब आधिकारिक पुष्टि होने के साथ यह साफ हो गया है कि शहाबुद्दीन अब इस दुनिया में नहीं हैं।

Input : FirstBihar

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.