BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

बड़ी खबर : मुजफ्फरपुर में कोरोना से एक दिन में सर्वाधिक 20 मौ’तें, 596 नए सं’क्रमित मिले

मुजफ्फरपुर : कोरोना की दूसरी लहर में एक दिन में गुरुवार को सबसे अधिक 20 लोगों की मौ’त हो गई। वहीं, 596 नए संक्र’मित मिले हैं। एसकेएमसीएच में नौ, वैशाली कोविड केयर में तीन और ग्लोकल, प्रसाद, अशोका व आइटी मेमोरियल अस्पताल में एक-एक की मौत हुई है। वहीं बैरिया के जयप्रकाश व उससे सटे मोहल्ले में दो लोगों की, रामबाग शास्त्रीनगर में एक बैंककर्मी और मनियारी में 91 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौ’त हो गई।

जिला प्रशासन की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार 5205 संदिग्धों के नमूनों की जांच कराई गई थी। वहीं 353 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही जिले में 6115 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। सिविल सर्जन डॉ.एसके चौधरी ने कहा कि सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के इलाज पर हर स्तर पर निगरानी चल रही है। कहीं से किसी भी तरह की कमी पाए जाने पर सख्त एक्शन होगा। आम लोगों से अपील है कि वह कोरोना के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

इस तरह चल रहा संक्रमितों का इलाज

एसकेएमसीएच अधीक्षक डॉ.बीएस झा ने कहा कि उनके यहां 200 बेडों में 116 पर संक्रमितों का इलाज चल रहा है। जिला कोविड के नोडल पदाधिकारी डॉ.सीके दास ने बताया कि ग्लोकल अस्पताल में 60 बेडों में 26 पर मरीज भर्ती हैं। मां जानकी अस्पताल के संचालक डॉ.धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि उनके यहां 40 बेडों में 17 पर मरीज हैं। अशोका अस्पताल के संचालक डॉ.सुभाष कुमार ने बताया कि उनके सभी 35 बेडों पर मरीजों का इलाज चल रहा है। वैशाली कोविड केयर सेंटर के सचालक डॉ. विमोहन ने कहा कि सभी 29 बेडों पर मरीज हैं। प्रसाद अस्पताल के प्रबंधक अमर कुमार ने बताया कि उनके सभी 50 बेडों पर मरीज भर्ती हैं। आइटी मेमोरियल अस्पताल के प्रबंधक राकेश ने बताया कि उनके यहां सभी 16 बेडों पर मरीज भर्ती हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.