BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

ब्रेकिंग : मुजफ्फरपुर समेत 31 जिलों में आज से आंधी के साथ, बारिश की चेतावनी

बिहार से होते हुए पश्चिम बंगाल तक बने निम्न हवा के दबाव और उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिम विक्षोभ का असर बिहार के 31 जिलों में दिखाई दे रहा है। इससे मुजफ्फरपुर समेत बिहार के 31 जिलों में अगले 2 दिनों में तेज हवा के साथ बारिश तथा कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट होगी। जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

इस दौरान दक्षिण-मध्य स्थित सात जिलों पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय में मौसम शुष्क बना रहेगा। आर्द्रता अधिक रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक पछुआ हवाओं की वजह प्रदेश के उत्तर हिस्से में दक्षिण-पूर्व और दक्षिण हिस्से में दक्षिण हवाएं चल रही है। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश से होते हुए बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा तक निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। ट्रफ रेखा छत्तीसगढ़ से होते हुए मध्य प्रदेश और देश के दक्षिण हिस्से की तरफ जा रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.