BIHARBreaking NewsPATNASTATE

न्यूज पोर्टल के ऑफिस में चल रहा था ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी का धंधा, पुलिस ने किया भं’डाफो’ड़

पटना: बिहार में कोरोना बड़ी तेजी से पांव पसार रहा है. कोरोना मरीजों के बढ़ने के साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर की डिमांड भी बढ़ रही है. बढ़ी हुई डिमांड की वजह से कुछ लोगों ने सिलेंडरों की कालाबाजारी शुरू कर दी है. इसी क्रम में गुरुवार की सुबह पटना पुलिस की टीम ने ऑक्सीजन सिलेंडरकी अनाधिकृत रूप से खरीद-बिक्री और जमाखोरी की गुप्त सूचना मिलने पर जिले के एसके पूरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी इलाके में छापेमा’री की.

ब्लैक में बेचने की थी तैयारी

छापेमा’री के दौरान पुलिस ने किराए के मकान में चल रहे न्यूज पोर्टल के दफ्तर से ऑक्सीजन की 60 सिलेंडर ज’ब्त की. वहीं, मौके से रितेश शर्मा नामक शख्स को हिरासत में ले लिया. इस दौरान मौके पर मौजूद एक खरीददार ने बताया कि 5 लीटर का सिलेंडर 10 हजार रुपये में बिक रहा है. वहीं, स्थानीय युवक ने बताया कि बुधवार की देर रात तक सिलेंडरआए. सूत्रों की मानें तो सारे सिलेंडर महाराष्ट्र से मंगाए गए थे और उन्हें ब्लैक में बेचने की तैयारी थी.

रिपोर्टर को किया गि’रफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार रितेश न्यूज पोर्टल में रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत था और उसका मुख्य काम ग्राहकों का इंतजाम करना था. दफ्तर पूर्ण रूप से किराए पर चल रहा था. न्यूज पोर्टल का मालिक कटिहार जिला निवासी ललित अग्रवाल बताया जा रहा है, जिसने आठ महीने पहले ही पोर्टल को लॉन्च किया था.

बता दें कि ललित अग्रवाल वही शख्स है, जिसके कटिहार दफ्तर में भी तत्कालीन एसपी शिवदीप लांडे ने छापेमारी कर कई संदिग्ध सामान बरामद किए थे. हालांकि, तभी वो पुलिस की आंखों में धूल झोंकने में कामयाब हो गया था. फिलहाल इस मामले में आपदा प्रबंधन अधिनियम, आईपीसी और एक्सप्लोसिव्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. वहीं, पुलिस पूरे सिंडिकेट का पता लगाने में जुट गई.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.