Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

फिल्मी विवादः कार्तिक आर्यन ही नहीं इन सितारों से भी हो चुकी है करण जौहर की अनबन

एंटरटेनमेंट जगत ।

करण जौहर इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर में से एक हैं जो अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों करण जौहर और कार्तिक आर्यन फिल्म दोस्ताना 2 को लेकर हुए विवाद को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं । करण जौहर की फिल्म में कार्तिक आर्यन बतौर हीरो नजर आने वाले थे लेकिन तारीखों को लेकर हुए क्लैश और दूसरी वजहों से कार्तिक को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इतना ही नहीं करण जौहर ने कार्तिक को ब्लैकलिस्ट भी कर दिया है । ऐसा नहीं है कि कार्तिक पहले ऐसे सितारे हैं जिनसे करण की अनबन हुई हो इससे पहले भी कुछ सितारों संग करण के झगड़ों के किस्से मशहूर हुए थे, जिनमें कंगना रनौत का नाम भी आता है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.