Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

शोएब अख्तर का समर्थन करना पड़ा स्वरा भास्कर को भारी

एंटरटेनमेंट जगत ।

भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का भयावह रूप देखने को मिल रहा है । यहां तक कि लोगों ने इसे लहर नहीं बल्कि सुनामी करार दे दिया है । लगातार बिगड़ते हालातों के चलते अब कोरोना संक्रमितों को इलाज मिलने में भी कठिनाई हो रही है । ऐसे में अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने भी चिंता जताई है और एक वीडियो साझा की है जिसपर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने दमदार प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल, शोएब अख्तर ने भारत के समर्थन में अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वह लोगों से ऐसे मुश्किल दौर में एक दूसरे की मदद करने के लिए अपील कर रहे हैं। वहीं शोएब की यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो के साथ-साथ शोएब लिखा है, ‘भारत इस महामारी से लगतार संघर्ष करता आ रहा है लेकिन अब वैश्विक समर्थन की जरूरत है। हैल्थ केयर सिस्टम चरमरा रहा है ऐसे में हमें एक-दूसरे का साथ देना चाहिए और समर्थन करना चाहिए।’

वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं और सामाजिक मुद्दे पर मुखर होकर अपनी राय रखती हैं, उन्होंने भी शोएब अख्तर का समर्थन किया है । स्वरा ने शोएब के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘शुक्रिया शोएब अख्तर जी, इन प्यारे शब्दों और मानवता दिखाने के लिए। आपका तहे दिल से धन्यवाद।’ दोनों का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और स्वरा को ट्रोल भी कर रहे हैं।
इसपर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई और यह तक बोल डाला कि पाकिस्तान ही क्यों नहीं चली जातीं मैडम ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.