BIHARBreaking NewsSTATE

पटना एर्नाकुलम एक्सप्रेस समेत बिहार के इन रेलवे स्टेशनों से चलेंगी समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

पटना,बिहार

पूर्व मध्य रेल ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 06359 और गाड़ी संख्या 06360 एर्नाकुलम पटना एर्नाकुलम साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के परिचालन तिथि को संशोधित किया है। यह ट्रेन गाड़ी संख्या 06360 पटना से प्रत्येक मंगलवार को 27 अप्रैल से खुलेगी। यह ट्रेन अगली सूचना तक चलाई जाएगी।

वही वापसी में यह ट्रेन एर्नाकुलम से प्रत्येक शनिवार को 24 अप्रैल से चलनी शुरू हो गई है। पहले यह ट्रेन एर्नाकुलम से एक मई से जबकि पटना से चार मई से खुलनी थी। इस ट्रेन में यात्रियों को कोविड के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा तथा स्पेशल किराया देना होगा।
पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.