Breaking NewsWEST BENGAL

बड़ी खबर : PM ने रद्द की पश्चिम बंगाल में कल प्रस्तावित रैली, कोरोना पर करेंगे बड़ी बैठक

नई दिल्ली. कोरोना महामारी की दूसरी लहर से उपजे चिंताजनक हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में कल प्रस्तावित रैली रद्द कर दी है. पीएम ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वो कोरोना संबंधी एक हाई-लेवल रिव्यू बैठक करेंगे, इस वजह से रैली रद्द कर दी गई है. बता दें कि गुरुवार को पीएम मोदी ने ऑक्सीजन की आपूर्ति की समीक्षा करने और इसकी उपलब्धता को बढ़ाने के तरीकों और साधनों पर चर्चा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में अधिकारियों ने ऑक्सीजन आपूर्ति में सुधार के लिए पिछले कुछ हफ्तों में किए गए प्रयासों के बारे में पीएम मोदी को जानकारी दी.

Comments (1)

  1. kar hi lena tha raily log to marte hi rahate hai

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.