Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

Kangana Ranaut का भारत की जनसंख्या पर फूटा गु’स्सा, एक्ट्रेस ने कहा- तीसरा बच्चा होने पर लगे जुर्माना…

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट फिल्मों के अलावा सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय देने की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। अब कंगना रनोट ने भारत की ज्यादा जनसंख्या को लेकर अपना गुस्सा व्यक्त किया है। दरअसल कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने पूरे देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को बिगाड़कर रख दिया है। आलम यह है कि अस्पतालों में कोरोना की दवाइयां, वैक्सीन और ऑक्सीजन की कमी होनी लगी है।

एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कंगना रनोट से ट्विटर पर सवाल करते हुए लिखा, ‘प्रिय कंगना, लोग मर रहे हैं। लोग मर रहे हैं क्योंकि कोई अस्पतालें में बेड उपलब्ध नहीं हैं, ऑक्सीजन और दवाइयों की कमी है और एक सरकार नागरिकों की जिंदगी से ज्यादा चुनावों को लेकर अधिक चिंतित है। इसलिए कुछ दिनों के लिए अपनी अपशब्द पोस्टिंग को नियंत्रित करें, थोड़ा शर्म करो।’ कंगना रनोट ने यूजर्स के इस ट्वीट पर अपना गुस्सा व्यक्त किया है।

उन्होंने यूजर्स के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘लोग मर रहे हैं क्योंकि दस्तावेजों के मुताबिक 130 करोड़ से ज्यादा भारतीया हैं, लेकिन 25 करोड़ से अधिक अवैध अप्रवासियों को एक तीसरी दुनिया के देश में जोड़ दिया है। एक महान नेतृत्व मिला है जो टीकाकरण अभियान में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है और कोरोना के खिलाफ लड़ रहा है। लेकिन हमें भी जिम्मेदारी लेने की जरूरत है।

कंगना रनोट यहीं नहीं रुकी उन्होंने अपने अगले ट्वीट पर भारतीय जनसंख्या को लेकर बड़ी बात बोल दी है। उन्होंने कहा है कि तीसरे बच्चे के पैदा होने पर लोगों को जुर्माना और जेल भेजने तक की बात कही है। कंगना रनोट ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हमें जनसंख्या कंट्रोल के लिए सख्त कानून बनाने चाहिए। वोट पॉलिटिक्स बहुत हुई। यह सच है कि इंदिरा गांधी चुनाव हार गई थीं और बाद में इस मुद्दे को उठाने की वजह से मार दी गई थीं क्योंकि उन्होंने लोगों को स्टरलाइज (बच्चे पैदा करने में असमर्थ बनाना) कर दिया था। लेकिन इस वक्त संकट को देखते हुए तीसरे बच्चे पर कम से कम जुर्माना या जेल की सजा होनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर कंगना रनोट के यह दोनों ट्वीट तेजी से वायरल हो रहे हैं। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ट्वीट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बात करें कंगना रनोट के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही फिल्म ‘थलाइवी’, ‘तेजस’ और ‘धाकड़’ में नजर आने वाली हैं। कंगना रनोट की इन फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.