नई दिल्ली. आजकल हर व्यक्ति भविष्य के लिए बचत कर रहा है. इसके लिए वे हर माह या हर साल कुछ न कुछ राशि निवेश करते हैं. अगर आप निवेश करने की प्लानिंग (Investment Planning) कर रहे हैं तो आपको दुनिया की मशहूर यंग मनी एंड इन्वेस्टमेंट एक्सपर्ट की बातें काम आएंगी. 26 वर्षीय महिला मनी प्लानर टोरी डनलप (Tori Dunlap) ने एक वीडियो शेयर किया है जहां वो निवेश का शानदार तरीका बताती हैं, साथ ही यह भी कहती है कि उन्होंने $6 मिलियन यानी कि 45 करोड़ रुपये के साथ रिटायर होने की योजना बनाई है. आप भी इस योजना से करोड़पति बन सकते हैं. टोरी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. उसने Tiktok पर इसे शेयर किया है. तो आइए जानते हैं फाइनेंशियल प्लानिंग के बारे में –
जानें कौन हैं टोरी डनलप?
सबसे पहले बता दें कि टोरी डनलप यूके की मनी एंड इन्वेस्टमेंट एक्सपर्ट हैं. डनलप के टिकटॉक पर एक मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं. वह फाइनेंशियल प्लानिंग, फंड्स और उसके लाभ के बारे में वीडियो शेयर करती रहती हैं.
जानें कैसे करें प्लानिंग?
टोरी ने इसके अलावा अपने वीडियो में कंपाउंड इंटरेस्ट के कॉन्सेप्ट के बारे में बात की. जिसे समझाते हुए उन्होंने कहा कि मान लीजिए आपने म्यूचुअल फंड में एक साल में 1000 रुपये डाले और इससे आपको 10% इंटरेस्ट मिला. इसके चलते आपको साल के अंत तक 1100 रुपये मिल जाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि अगर आप इन पैसों को हाथ नहीं लगाते हैं और उसे वही रहने देते हैं तो आपको अगली बार रिटर्न 1000 रुपये पर नहीं बल्कि 1100 रुपये पर मिलेगा.
यानी पैसा वही छोड़ने पर 1100 रुपये का 10 प्रतिशत इंटरेस्ट होगा 110 यानी टोटल रिटर्न दो साल बाद होगा 1210 रुपये. उन्होंने कहा कि अगर आप इन पैसों को नहीं टच करते हैं तो आपकी 1000 की सेविंग्स तीसरे साल तक 1331 हो जाएगी और चौथे साल तक ये सेविंग्स 1464 रुपये हो जाएगी. उन्होंने इसके अलावा कंपाउंड इंटरेस्ट के प्रभाव को लेकर उदाहरण देते हुए कहा कि अगर आप 20 साल की उम्र में हर महीने सिर्फ 500 रुपये इंवेस्ट करते हैं तो आपका एक साल का इंवेस्टमेंट 6000 रुपये हो जाएगा. टोरी ने आगे कहा कि अब अगर इन पैसों पर 10% रिटर्न मिलता है तो दस साल बाद आपको मिलेंगे 1 लाख रुपये. वहीं 20 साल बाद ये पैसा 4 लाख रुपये हो जाएगा. 40 साल बाद ये पैसा 30 लाख से अधिक हो जाएगा. यानी 60 की उम्र में हर महीने सिर्फ 500 रुपये इंवेस्ट करने के बाद आप 30 लाख से अधिक का रिटर्न पा सकते है.
दिए पैसे बनाने के ये टिप्स भी..
उन्होंने इसके अलावा आम लोगों को पैसों से जुड़े कुछ जनरल टिप्स भी दिए. उन्होंने कहा कि सबसे पहले आपको ये समझने की जरूरत है कि आपका पैसा कहां जा रहा है. इसके लिए आपको मनी जर्नल बनाने की जरूरत है. यानि आपको एक-एक चीज को लिखने की जरूरत है ताकि आप इससे अपने अहम खर्चों को फिजूल खर्च से अलग कर सकें.









Leave a Reply