PATNA : बिहार में कोरोना सं’क्रमण का प्र’कोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है. राज्य में को’रोना ने मंगलवार को सारे रिका’र्ड तो’ड़ दिए. बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक बिहार में कुल 10 हजार 55 नए मरीज मिले हैं. राजधानी पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और सारण में जब’रदस्त पॉजिटिव केस मिले हैं.
मंगलवार को बिहार आकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के कुल 10 हजार 55 नए मरीजों की पहचान की गई है. ये आंकड़ा सामने आने के बाद अब तक के सारे रिकार्ड टूट गए. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राजधानी पटना में सर्वाधिक 2186 नए पॉजिटिव केस सामने आये हैं. गया जिले का भी इस साल का रिकार्ड टूट गया है. वहां कुल 1 हजार 81 नए पॉजिटिव मामले सामने आये हैं.
राजधानी पटना और गया जिले के अलावा मुजफ्फरपुर, भागलपुर और सारण में जबरदस्त पॉजिटिव केस मिले हैं. मुजफ्फरपुर में 544, सारण में 530 और भागलपुर में 449 मरीज सामने आये हैं. बताया जा रहा है कि बिहार में पिछले 24 घंटे में 1,06,156 टेस्ट किए गए हैं, जिनमें 36,943 आरटीपीसीआर, 66,000 एंटीजन और 2308 ट्रूनेट टेस्ट शामिल हैं.
बिहार सरकार ने दावा किया है कि 24 घंटे में चार टैंकर लिक्विड ऑक्सीजन मिला है. पिछले तीन दिनों में पांच टैंकर मिले थे. राज्य में 32 मीट्रिक टन का उत्पादन किया जा रहा है. अगर केंद्र हमें 72 मीट्रिक टन उपलब्ध करा दे तो यहां 103 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा सकता है. रेमडेसिविर दवा की उपलब्धता को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में रेमडेसिविर दवा की 1200 डोज मिली है, जिसके आवश्यकता के अनुसार सरकारी और निजी अस्पतालों को अलॉट किया जा रहा है. केंद्र सरकार से 50 डोज डिमांड की गई है.
गौरतलब हो कि बीते दिन सोमवार को 24 घंटे में कुल 7487 नए मरीज सामने आये थे. कल राजधानी पटना में सर्वाधिक 2672, औरंगाबाद में 200, बेगूसराय में 255, भागलपुर में 314, भोजपुर में 110, बक्सर में 79, पूर्वी चंपारण में 162, गया में 261, गोपालगंज में 98, जमुई में 12 पॉजिटिव मरीज मिले.
इसके अलावा जहानाबाद में 177, लखीसराय में 70, मधेपुरा में 65, मधुबनी में 88, मुंगेर में 349, मुजफ्फरपुर 389, नालंदा में 178, नवादा में 136, पूर्णिया में 149, रोहतास में 96, सहरसा में 159, समस्तीपुर में 217, सारण में 243, शेखपुरा में 45, सीवान में 159, वैशाली में 96 और पश्चिम चंपारण में 176 नए मामले सामने आये.
Input : FirstBihar








Comment here