Breaking News

सोनू सूद ने कोरोना की दूसरी लहर से लड़ने के लिए कसी कमर, इंदौर भेजे 10 ऑक्सीजन जनरेटर

मुंबई. देश में एक बार फिर से कोरोना (Coronavirus) हाहाकार मचा रहा है. हालात दिन प्रतिदिन बेकाबू होते जा रहे हैं. अस्पतालों में जगह नहीं है और कोरोना के केस दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहे हैं. देशभर में कोरोना केस का एक दिन का आंकड़ा 2 लाख का पार कर चुका हैं. बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) कोरोना की दूसरे लहर से लड़ने के लिए तैयार हैं. हाल ही में उन्होंने मध्य प्रदेश के इंदौर के लिए मदद के हाथ बढ़ाए हैं.

देश में कोरोना (Covid 19) महामारी के चलते हालात बेकाबू हो रहे हैं. मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही अब अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं की कमी होने लगी है. अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर और बेड की भारी कमी हो गई है. ऐसे में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने इंदौर की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है. सोनू सूद का इसको लेकर एक वीडियो भी सामने आया है.

सोनू सूद का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि मैं सभी इंदौरवासियों से कहना चाहता हूं कि आप अपना ख्याल रखें. कल मुझे पता था कि इंदौरवासियों को ऑक्सीजन की बहुत किल्लत आ रही है. मैं 10 ऑक्सीजन जनरेटर इंदौर भेज रहा है. मैं सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि एक-दूसरे का साथ दें, जिससे हम इस महामारी से बाहर आ सकें. मुझे पूरा विश्वास है कि अगर हम एक-दूसरे का साथ देंगे तो ये परेशानी दूर होगी.

सोनू सूद का एक ट्वीट तेजी से वायरल भी हो रहा है.

आपको बता दें कि सोनू सूद ने ये ट्वीट कुछ देर पहले ही शेयर किया था. ट्वीट को शेयर करत हुए एक्टर ने लिखा, ‘महामारी की सबसे बड़ी सीख, देश बचाना है तो और अस्पताल बनाना है.’ ट्वीट से ये इशारा भी मिल रहा है कि जल्द मदद के लिए सोनू सूद अस्पताल भी खोल सकते हैं. हालांकि उन्होंने इस बात की पुष्ट‍ि नहीं की है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.