BIHARBreaking NewsSTATE

तेज प्रताप का जन्मदिन आज, सादगी से केक का’टकर मनाया 33वां बर्थडे

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का आज जन्मदिन है. तेज प्रताप आज 33 साल के हो गए हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्होंने अपने सरकारी आवास पर रात में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर तेज प्रताप को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.











आपको बता दें कि पिछले साल जन्मदिन के मौके पर तेज प्रताप ने लॉकडाउन से प्रभावित लोगों को खाना खिलाने की पहल की थी. उन्होंने ‘लालू की रसोई’ नाम से इस पहल की शुरुआत की थी. 









इतना ही नहीं तेज प्रताप हर साल अपने जन्मदिन के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन करते हैं. उनके कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता समेत सैकड़ों लोग बधाइयां देने आते हैं. लेकिन इस साल कोरोना महामारी की वजह से बहुत कम लोग उनसे मुलाकात कर पाए. लोग तेज प्रताप को फोन और ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.