BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : दो दिन बाद जिला समेत पूरे उत्तर बिहार में कई स्थानों पर होगी हल्की बारिश

उत्तर बिहार में आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं 16 से 18 अप्रैल के बीच हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। यह कहना है मौसम विभाग का। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के द्वारा अगले 18 अप्रैल तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान 16 से 18 अप्रैल के बीच उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में …

शिवहर जिले में बुधवार को मौसम सामान्य है। आसमान में बादल छाए हुए है। हवा के रुख में नरमी है।

पूर्वी चंपारण के पिपराकोठी कृषि अनुसंधान केंद्र की कृषि मौसम वैज्ञानिक डा. नेहा पारीक ने बताया है कि

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में हल्के से मध्यम बादल आ सकते हैं। 17-18 अप्रैल को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा का अनुमान व्यक्त किया गया है। हालांकि, मौसम शुष्क रहेगा। आगामी सप्ताह में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना है।

– इस अवधि में अधिकतम तापमान 38 से 40 तथा न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

– सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 55 से 65% तथा दोपहर में 30 से 40% रहने की संभावना है।

– अगले दो दिन में औसतन 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है।

किसानों को सलाह

– पूर्वानुमान अवधि में मौसम के शुष्क रहने की संभावना को देखते हुए गेहूं के कटनी के कार्य को प्राथमिकता देकर संपन्न करें

– किसान इस अवधि में ओल की रोपाई कर सकते हैं। रोपाई के लिए गजेन्द्र किस्में अनुशंसित है। 0.5 किलोग्राम से कम वजन की कंद की रोपाई नहीं करें। बीज दर 80 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की दर से रखें बुवाई से पूर्व प्रति गड्ढा 3 किलोग्राम सड़ी हुई गोबर और 20 ग्राम अमोनियम सल्फेट या 10 ग्राम यूरिया 37.5 सिंगल सुपर फास्फेट व 18 ग्राम पोटेशियम सल्फेट का व्यवहार करें।

सामान्य लोगों के लिए सुझाव

पूर्वानुमान अवधि में तेज धूप के साथ पछिया हवा भी चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को यह सुझाव दिया जाता है कि वे समय से पहले भोजन पका लें। कहीं भी आग या चिनगारी नहीं जलने दें। खाना बनाने के बाद आग जरूर बुझा दें। आग के पास उसे बुझाने के लिए पर्याप्त पानी जरूर रखें। इस प्रकार अगलगी की बड़ी घटना से बच सकते हैं। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.