BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में रे’प का आ’रोपी निकला कोरोना पॉजिटिव, पुलिसकर्मियों में ह’ड़कंप

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक ताजा खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है, जहां बला’त्कार के एक आ’रोपी को पुलिस ने गि’रफ्तार किया है. गि’रफ्तार शख्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, जिसके बाद पुलिसकर्मियों में ह’ड़कंप मच गया है. आ’रोपी युवक को फिलहाल आइसोलेशन में रखा गया है.

बुधवार को मुजफ्फरपुर सदर हॉस्पिटल में उस वक्त हड़’कंप मच गया, जब एक दु’ष्कर्म का आ’रोपी जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव निकला. गि’रफ्तार आरोपी को छोड़ पुलिस इधर उधर भागने लगी. जानकारी के अनुसार महिला थाना की पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के छोटी कल्याणी से दु’ष्कर्म के आरोप में मंगलवार की देर रात युवक को गि’रफ्तार किया था. गि’रफ्तार युवक पर आरोप है कि समीप के ही एक लड़की को शादी का झांसा देकर लगातार कई महीनों से दु’ष्कर्म कर रहा था.

शादी से जब युवक ने इनकार किया तो लड़की ने अपने परिजनों के साथ महिला थाना में युवक के खिलाफ शिका’यत की. जिसके बाद महिला थाना की पुलिस ने मंगलवार की देर रात युवक को गि’रफ्तार कर नगर थाना पर रखी थी. वहीं महिला थाना की पुलिस पूछताछ के बाद न्यायालय में प्रस्तुत करने से पहले कोरोना जांच के लिए सदर अस्पताल लाया था.

जांच के दौरान युवक का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकल गया. जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी और आस पास के लोग इधर उधर भागने लगे. अंत में वरीय अधिकारियों के निर्देश पर महिला थाना की पुलिस युवक को गाड़ी में बैठा कोर्ट ले गई. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.