BIHARBreaking NewsSTATE

BREAKING : बाबा साहेब एक भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे ; लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता कोमल सिंह

Repoted by Deepak

मुजफ्फरपुर । जयंती पर याद किए गए बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर।भारत के संविधान निर्माता, चिंतक, समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर की 130वीं जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई गई।कोविड 19 के तहत गाईड लाईन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस बनाते हुए जिले के लोजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता कोमल सिंह ने बाबा साहब को याद किया और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जयंती पर लोजपा के नेताओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले से लेकर प्रखंड तक के लोजपा के सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यालय में लगे अंबेडकर की तेल चित्र वक्ताओं ने माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के दिखाये रास्ते पर चल कर ही समता मूलक समाज की स्थापना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब जीवन पर्यन्त समाज को एक डोर में बांधने के लिये संकल्पित रहे।

बाबा साहेब एक भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के विरूद्ध अभियान चलाया। इस बात पर जोर दिया कि हमें एक दूसरे से समाज में बिना भेदभाव किये रहना चाहिये और हमेशा भाई चारा बना रहना चाहिये। अंबेडकर का पूरा जीवन सामाजिक बुराइयों जैसे छुआछूत और जातिवाद के खिलाफ संघर्ष में लगा रहा। इस दौरान बाबा साहेब गरीब, दलितों और शोषितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। मौके पर लोजपा के दर्जनो कार्यकर्ता समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.