नई दिल्ली. देश में एक बार फिर काेराेना (corona)की लहर है पिछले 24 घंटे में एक लाख 45 हजार नए केस आए ताे वहीं एक्टिव केस (Active cases) की संख्या भी 10 लाख पार कर चुकी है. कई राज्याें में नाइट कर्फ्यू (Night curfew) ताे कई राज्याें में लॉकडाउन (Lockdown) तक की घाेषणा सरकारें कर चुकी है. स्थिति यह है कि सरकारी दफ्तराें में भी जहां मध्यप्रदेश में सिर्फ पांच दिन के लिए ऑफिस खाेले जा रहे है ताे वहीं दिल्ली जैसे शहराें में भी सिर्फ पचास प्रतिशत वर्कफाेर्स के साथ काम करने का विचार चल रहा है. ऐसे में एक बार फिर से आम लाेगाें में चिंता बढ़ी है. खासताैर से वो लाेग जाे अकेले रहते है या दूसरे शहर में परिवार से दूर नाैकरी करने के लिए आए है. वाे भी उस स्थिति में जब उन्हें काेराेना के हल्के या मामूली लक्षण दिखने पर भी हाेम क्वारंटाइन जरूरी कर दिया है.
सरकार ने यह भी कहा है कि होम क्वारंटाइन ( home quarantine) के दौरान यदि ऑक्सीज़न लेवल कम हो, कमज़ोरी महसूस हो, सांस में तकलीफ, छाती में दर्द, चेहरे या होंठों पर नीलापन, बोलने में लड़खड़ाहट जैसे लक्षण दिखें तो फौरन डॉक्टर की मदद लें. लेकिन दिक्कत उस वक्त बढ़ जाती है या ताे काेई केयर करने वाला नहीं हाे या फिर हम खुद उतना ध्यान न दे. यही वजह है कि मैक्स हेल्थकेयर (Max helthcare) ने Covid-19 Care@Home नाम से एक सर्विस शुरू की है जहां महज 399 रुपये देकर आप एक तरह विशेषज्ञाें की निगरानी में अपना हाेम क्वारंटाइन पूरा कर सकते है.
यह मिलेगा पैकेज में
मैक्स हेल्थकेयर जाे पैकेज ऑफर कर रही है उसमें सात सुविधाएं घर में ही मुहैय्या करवाई जाएगी. इसमें हर तीसरे दिन डॉक्टर से टेलिफाेनिक रिव्यू. जिसमें वाे आपकी स्थिति कैसी है इसकी जानकारी लेते रहेंगे, एक्सटेंसिव केस असेसमेंट जाे कि नर्स की निगरानी में हाेगा, दवाईयाें की हाेम डिलिवरी, RT-PCR हाेम सेंपल कलेक्शन, हर दूसरे दिन ट्रेंड नर्स द्वारा बॉडी टेम्प्रेचर, ब्लड प्रेशर, पल्स रेट चेक करना, हाेम आइसाेलेशन में घर में रखे जाने वाले हाइजीन से लेकर अन्य सभी बाताें की जानकारी देना, काेविड 19 मेडिकल किट के साथ डिजिटल थर्मामीटर और डिजिटल ब्लड प्रेशर मशीन भी इस पैकेज में दी जाएगी.
हाेम क्वारंटाइन के नियम
सबसे पहले तो आपको यही जानना चाहिए कि हल्के या मामूली या शुरूआती लक्षण दिखने पर ही होम क्वारंटाइन ज़रूरी है. अब सवाल यह है कि होम क्वारंटाइन के दौरान क्या परिवार को अलग रहना होगा? अगर आपके घर में आपके अलग रहने की व्यवस्था हो सकती है तो परिवार के साथ रहा जा सकता है. नए नियमों के मुताबिक बताया गया है कि होम आइसोलेशन पीरियड खत्म होने के बाद मरीज़ को टेस्ट करवाना ज़रूरी नहीं है. इसके बावजूद अपनी तसलली के लिए आप अपने खर्च पर यह टेस्ट करवा सकते हैं कि आप कोरोना निगेटिव हुए कि नहीं.

दस दिन में भी खत्म हाे सकता है आइसाेलेशन
होम आइसोलेशन के दौरान परिवार के बाकी सदस्यों के साथ कपड़े, बर्तन या अपने इस्तेमाल की अन्य चीज़ें शेयर न करें. अलग रहें और पोषण आहार लेते रहें. आप और आपके परिवार को सफाई से रहते हुए तीन लेयर वाले मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए, जिसे हर 8 घंटे में बदलते रहना चाहिए. अगर तीन दिन लगातार बुखार न रहे या 10 दिनों बाद स्थिति सामान्य होने पर मरीज़ का होम आइसोलेशन खत्म किया जा सकता है.







Leave a Reply