Breaking News

BSNL यूज़र्स के लिए खुशखबरी! 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आया ये सस्ता प्रीपेड प्लान, कॉलिंग फ्री

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने अपने 398 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) को सब्सक्राबर्स के लिए बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. ये प्लान असल में प्रमोशनल बेसिस  पर  जनवरी में पेश किया गया था, जिसकी आखिरी तारीख 9 अप्रैल रखी गई थी. लेकिन अब कंपनी ने इसे 90 दिन तक आगे बढ़ा दिया है. बीएसएनएल के इस प्रीपेड के एक्टेंशन के बाद ग्राहक इस प्लान का फायदा 8 जुलाई तक पा सकेंगे. टेलिकॉमटॉक की रिपोर्ट में इस बात की जानकारी मिली है.  सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने ये रिचार्ज प्लान जनवरी में पेश किया था.

बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा और फ्री वॉइस कॉलिंग के साथ हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती थी. जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने जब जनवरी में इस प्लान को पेश किया था तो उस समय ये सिर्फ चेन्नई और हरियाणा सर्किल्स के लिए सीमित था. लेकिन, अब BSNL ने अपने इस रिचार्ज प्लान को देश भर के यूज़र्स के लिए उपलब्ध करा दिया है.


398 रुपये वाले इस रिचार्ज प्लान के बेनेफिट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. BSNL के इस 398 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की है. इस प्लान में बिना किसी स्पीड बाध्यता के अनलिमिटेड डेटा दिया जाता है.

टेलिकॉम कंपनी BSNL ने बताया है कि यह प्लान लॉन्च के शुरुआती 90 दिन के लिए उपलब्ध होगा. BSNL का यह प्लान देश भर में 10 अप्रैल 2021 से उपलब्ध होगा.

लॉन्च हुआ ब्रॉडबैंड प्लान
BSNL ने हाल ही में DSL ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया है, जिनकी कीमत 299 रुपये, 399 रुपये और 555 रुपये है. ये सारे प्लान 100Mbps स्पीड के साथ आते हैं. कंपनी का 299 रुपये 100GB की FUP लिमिट, 399 रुपये का प्लान 200GB के FUP लिमिट और 555 रुपये का प्लान 500GB के FUP लिमिट के साथ आता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.