रांची. झारखंड में कोरोना (Corona) के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने राजधानी रांची, धनबाद और जमशेदपुर समेत पांच जिलों में नाइट कर्फ्यू (Night curfew) लगा दिया है. इसके साथ ही धारा 144 लगा दी गई है. रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, पलामू में रात 8 से सुबह 6 बजे तक सबकुछ बंद रहेगा.
सीएम हेमंत सोरेन ने इस संबंध में एक हाईलेवल मीटिंग बुलाई, बैठक के बाद CM ने कहा कि अभी कम पाबंदी लगाई गई हैं. बाहर जाने वाले और आने वाले सभी लोगों को एहतियात बरतनी होगी. सरकार के निर्देशों का पालन करें. हम स्वास्थ सेवा बेहतर करेंगे, 5000 अतिरिक्त बेड तैयार करने का निर्देश दिए गए हैं. पॉजिटिव व्यक्ति घर में आइसोलेटेड रहें, जो नार्मल हैं. जबकि गंभीर व्यक्ति ही अस्पताल जाएं. चिंता बरकरार है. एक जगह जमावड़ा नही लगाएं, मास्क का उपयोग करें. वरना कड़ाई करनी पड़ेगी. वैक्सीन की कमी को लेकर लड़ना नहीं है, बल्कि समाधान निकालना है.
शादियों में 200 लोग ही शामिल हो सकेंगे
- राज्य भर के सभी दुकान रविवार को बंद रहेंगे.
- स्कूल बंद, परीक्षाओं पर रोक नहीं.
- रात्रि के आठ बजे से दुकानें बंद रहेंगी.
दुकानदारों को नोटिस लगाने का आदेश. नो मास्क, नो एंट्री.
सभी जगह मास्क अनिवार्य. बिना मास्क के किसी भी भवन में प्रवेश रोक.
जुलूस, प्रोसेशन, धरना-प्रदर्शन, मेला लगाने पर पाबंदी.
खेलकूद के आयोजन बंद, स्विमिंग पूल, जिम बंद. प्रशिक्षण जारी रहेगा.
बैंक्वेट हॉल शादी के लिए ही उपयोग होगा. शादी में 200 लोगों से अधिक के जुटान पर रोक.
श्राद्ध में 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे.
रेस्तरां में कुल क्षमता से 50 प्रतिशत लोग बैठ सकते हैं.
धार्मिक स्थल पर 50 प्रतिशत लोगों के जुटान की अनुमति.
इस क्रम में सामाजिक दूरी का पालन और मास्क की अनिवार्यता.








Leave a Reply