Breaking NewsInternational

भारत से पंगा लेना इमरान सरकार को पड़ा भारी! अब पाकिस्तानियों को चुकानी पड़ रही ये बड़ी कीमत

नई दिल्ली. रमजान नजदीक है. ऐसे में पाकिस्तान (Pakistan) में इस साल रमजान (ramzan) की रौनक फीकी रह सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान में लोगों पर महंगाई का जबरदस्त बोझ पड़ा है. पाक में चीनी (sugar price hike in Pakistan) 100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री सलाहकार शहजाद अकबर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीनी की बढ़ती क़ीमतों को ‘सटोरियों का काम’ बताया है और कहा है कि सट्टेबाज कृत्रिम रूप से चीनी की कीमत बढ़ाते हैं. हालांकि, मामला कुछ और ही है. दरअसल, पाकिस्तान की सरकारी ट्रेडिंग कंपनी टीसीपी ने सोमवार को 50,000 टन सफेद चीनी के आयात के लिये वैश्विक निविदा जारी की है, लेकिन यह आयात भारत जैसे प्रतिबंधित देशों से नहीं किया जा सकता है. भारत के चीनी उद्योग ने इस कदम को पड़ोसी देश के लिये दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया.

चीनी का भाव 100 पीकेआर पहुंच गया

इस साल में पाकिस्तान में चीनी का उत्पादन कम हुआ है. ऐसे में वह घरेलू उपलब्धता बढ़ाने तथा खुदरा मूल्य पर अंकुश लगाने के लिये चीनी आयात का प्रयास कर रहा है। पाकिस्तान में चीनी का मूल्य 100 पीकेआर (पाकिस्तानी रुपया) पहुंच गया है. पिछले सप्ताह, पाकिस्तान की आर्थिक समन्वय समिति द्वारा भारत से चीनी और कपास के आयात की अनुमति देने के बाद, अचानक से दोनों देशों के बीच व्यापार शुरू होने की उम्मीद जगी थी. हालांकि, बाद में पाकिस्तान के मंत्रिमंडल ने इस निर्णय को पलट दिया. टीसीपी ने 50,000 टन चीनी के आयात के लिये निविदा जारी करते हुए यह साफ किया है कि सफेद चीनी का आयात इस्राइल या अन्य किसी प्रतिबंधित देश से नहीं होना चाहिए.

राहत के लिए भारत से लेना होगा चीनी

चीनी उ्दयोग के एक संगठन कहा कि पाकिस्तान यदि भारत के साथ व्यापार शुरू कर दे तो उसे सस्ती चीनी मिल सकती है और आगामी रमजान के महीने से पहले वहां कीमतों पर काबू पाया जा सकता है. भारत से आयात करने पर पाकिस्तान को जल्दी चीनी मिल सकती है, जो चीनी की भारी कमी से जूझ रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.