Breaking NewsNational

सैलून वाले ने लगाया ऐसा गाना, सुनते ही फू’ट-फू’टकर रोने लगा शख्स

दिल्ली. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति सैलून में पहुंचता है और फिर वहां एक गाना बजने के बाद वह रोने लगता है. दरअसल इस वीडियो को मेक जोक ऑफ (कनपुरिया मस्ती)’ Make joke of (Kanpuriya Masti) के फेसबुक ग्रुप पर अशोक साहू नाम के एक यूजर ने पोस्ट किया है. पोस्ट के साथ ही उसने लिखा है, ‘कृपया सैलून वालों से एक ही निवेदन है कि ऐसे गाने ना लगाया करें.’

पोस्ट में नजर आता है कि सैलून में एक व्यक्ति अपनी हजामत बनवाने के लिए आया हुआ है और जैसे ही हज्जाम के पास पहुंचता है कि तभी वहां बज रहे गाने को सुनकर वह रोने लग जाता है. इसके बाद वहां मौजूद सारे लोग हंसने लगते हैं.


सैलून में बज रहे गाने, “अजनबी तुम हो जाओ, गैर हम हो ना सकेंगे, किसी बेगाने की खातिर, तूने अपनों को भुला दिया” को जैसे ही वह सुनता है अपने गले में पड़े गमछे को चेहरे पर रखकर रोने लग जाता है और उसकी हजामत कर रहा नाई भी वहां से दूर हटकर हंसने लगता है.

30 सेकेंड के इस वीडियो में करीब 27 सेकेंड वह व्यक्ति रोने की स्थिति में ही रहता है. खबर को लिखे जाने तक इस वीडियो को 300 से अधिक बार शेयर किया जा चुका है, जबकि इसके कमेंट सेक्शन में लोगों ने काफी मजेदार बातें भी लिखी हैं या फिर अपने किसी दोस्त वगैरह को पोस्ट के साथ टैग कर रहे हैं, ताकि वे भी इस वीडियो का मजा उठा सकें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.