पटना. बिहार और राजधानी पटना में कोरोना (Corona Cases In Bihar) के बढ़ते मरीजो की संख्या को देखते हुए जिला प्रसाशन काफी सतर्क और सख्त रवैया अपना रहा है. मंगलवार को प्रशासन ने मास्क (Patna Mask Checking) नहीं पहनने वालों पर सख्ती दिखाई और न केवल फाइन काटा बल्कि अपने हिसाब से दंड भी दिया. धावा दल के लोग बिना मास्क के चलने वाले महिला और पुरुषों को पटना के अलग-अलग चौक चौराहों पर पकड़ते भी दिखे. टीम ने फाइन नहीं देने वालो को उठक-बैठक करा कर दण्डित भी किया है. राजधानी पटना के कई इलाकों में धावा दल काम लगातार काम कर रहा है. धावा दल के सदस्य माइक पर लोगो को सचेत भी कर रहे है।
दरअसल पटना में कोरोना के मरीजो की बढ़ती संख्या पर जिला प्रसाशन सतर्क है. जिला नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे काम करने को लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया है. मंगलवार से टेस्टिंग और ट्रेकिंग दोनों को काम तेज किया गया है. पटना कमिश्नर संजय अग्रवाल ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखकर जिला नियंत्रण कक्ष ने 24 घंटे काम करना शुरू कर दिया है, जहां कोई भी व्यक्ति फोन कर कोविड सम्बन्धी कोई भी जानकारी ले सकता है.
जिला नियंत्रण कक्ष से भी फोन कर सभी पॉजिटिव मरीजो का हाल चाल और जानकारी ली जाती है. जिला नियंत्रण कक्ष से मरीजो को दवा भी उनके नजदीकी केंद्रों के माध्यम से मुहैया कराई जा रही है. कमिश्नर ने लोगों से अपील की है कि जो भी लोग पॉजिटिव हैं वो छिपाये नहीं वो अपना इलाज कराएं होम क्वारंटीन में रहें और घरों से बाहर नही निकलें. पटना कमिश्नर ने यह भी बताया कि निजी अस्पतालों से बात की जा रही है और कल निजी अस्पतालों के मैनेजमेंट के साथ बैठक कर उन्हें बेड बढ़ाने की अपील भी की जाएगी.
जिला प्रशासन पोस्टरों के माध्यम से लोगो से अपोल भी कर रहा है कि संख्या अधिक होगी तो वहां के लोगो को दूसरे के साथ प्रसार को भी रोका जाएगा. जिला प्रशासन ने एक नम्बर भी जारी किया है जिस पर आप 24 घंटे कोविड मरीजो से सम्बंधित जानकारी दे सकते हैं और कोई भी जानकारी ले सकते हैं.








Leave a Reply