BIHARBreaking NewsMADHEPURASTATE

10 साल बाद भी खत्म नहीं हुई दहेज की चाह, 4 बच्चों की मां का कर दिया ये हाल

Madhepura: बिहार के मधेपुरा में पुलिस के द्वारा दहेज ह’त्या के आ’रोपियों को नहीं प’कड़ने के कारण लोगों ने थाना के सामने जमकर हंगामा किया. दरअसल, मामला है नयानगर गांव का. यहां, एक सप्ताह पहले दहेज के कारण विवाहिता को आग से जलाकर मार दिया गया था. लेकिन इस मामले में का’र्रवाई नहीं होने से नाराज मृ’तिका के परिजनों ने सोमवार को उदाकिशुनगंज थाना पहुंचकर पुलिस प्रशासन के वि’रुद्ध ज”मकर हं”गामा किया और घंटों थानाध्यक्ष शशीभूषण सिंह के विरुद्ध नारेबाजी की. वहीं, घंटों बाद थाना पहुंचे एसडीपीओ (SDPO)सतीश कुमार ने मृ’तक परिजनों को समझा-बुझा कर शांत किया और जल्द गिर”फ्तारी का भरोसा दिया.

हालांकि, इस मामले में पुलिस ने मृ’तिका के परिजनों के लिखित आवेदन पर सास, ससुर एंव पति समेत पांच लोगों के विरूद्ध उदाकिशुनगंज थाना में मामला दर्ज किया था. लेकिन पुलिस की सुस्ती के कारण अभी भी आरोपी पुलिस के पकड़ से बाहर हैं.

जानकारी के अनुसार, नयानगर गांव में एक सप्ताह पूर्व दहेज की मांग को लेकर विवाहिता स्नेहा के पति और उसके ससुराल वालों ने स्नेहा के उपर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया था. इधर, जब लोगों को जानकारी मिली तो गंभीर हालत में स्नेहा को अस्पताल लाया गया. यहां, इलाज के दौरान स्नेहा की मौत हो गयी.

ये भी पढ़ें-Motihari: पत्नी और सास-ससुर करते थे दामाद की बुरी तरह कुटाई, फिर एक दिन आई ऐसी खबर

वहीं, बाद में मृतिका स्नेहा के परिजनों ने आरोपी के विरुद्ध उदाकिशुनगंज थाना में लिखित आवेदन देकर पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज करवाया. लेकिन सात दिन बाद भी आरोपी पुलिस के पकड़ से बाहर है. आरोपी के नहीं पकड़े जाने से नाराज मृतक के परिजनों ने उदाकिशुनगंज थाना का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध कई घंटों तक नारेबाजी की.

इधर,नारेबाजी की सूचना मिलने के घंटों बाद थाना पहुंचे एसडीपीओ सतीश कुमार ने आक्रोशित मृतक के परिजनों को समझा-बुझा कर शांत करवाया और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया .

वहीं, मृतक के भाई लालमुनी सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस आरोपी से मिले हुए हैं, जिसके कारण आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है. बताया जा रहा है कि पूर्णिया जिले के बरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्डीहा गाँव के मदन प्रसाद सिंह की पुत्री स्नेहा कुमारी की शादी उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के नयानगर पंचायत स्थित वार्ड संख्या-13 निवासी प्रभाकर सिंह के पुत्र अनुरंजन सिंह उर्फ सिंटु सिंह के साथ वर्ष 2011 में शादी हुई थी. लोगों के अनुसार, मृतक स्नेहा ने शादी के बाद विवाहिता ने चार बच्चे को जन्म भी दिए, जिसमें दो लड़का एवं दो लड़की शामिल हैं.

इधर, परिजनों का आरोप है कि विवाहिता के सुसराल वाले लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे. दहेज के लिए मांगी की रकम और समान नहीं देने पर ही विवाहिता को जलाकर मार दिया गया है. परिजन स्नेहा हत्या काण्ड मामले में न्याय की गुहार लगा रहे हैं तो वहीं, इस मामले को लेकर एसडीपीओ सतीश कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व स्नेहा के पति और उनके ससुराल वालों ने हत्या कर दी. इस मामले में आरोपी पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस लगातार आरोपी के धर-पकड़ के लिए छापेमारी भी कर रही है, जल्द हीं सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.