Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

सोनू सूद ने निभाया वादा तो एक शख्स ने दिया ‘गॉड’ का दर्जा, एक्टर बोले- दिन की शुरुआत…

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) की मदद की चर्चा करना अब आम बात होती जा रही है. सोनू का सोशल मीडिया ऐसे ही मुद्दों से भरा पड़ा है. पिछले साल कोरोना महामा’री (Corona pandemic) के वक्त सोनू ने जो मदद का हाथ आम जनता के लिए बढ़ाया वह अब तक बरकरार है. एक बार फिर कोरोना महामा’री तेजी से फैलता जा रहा है. ऐसे में सोनू की जिम्मेदारी अधिक बढ़ती जा रही है. इतनी बड़ी जनसख्या वाले देश भारत में लाखों लोग किसी न किसी दिक्कत से जूझ रहे हैं. परेशान शख्स को जब कहीं से मदद की आस न मिले और एक्टर सोनू सूद से मिल जाए तो उसके लिए तो सोनू किसी भगवान के कम नहीं हैं.

सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल पर सुबह सुबह एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ‘दिन की शुरूआत कमाल है,हमेशा खुश रहें’. दरअसल,सोनू सूद से एक परेशान और आर्थिक दि’क्कत से जूझ रहे शख्स ने अपने ऑपरेशन के लिए मदद मांगी थी.समय से मदद मिल जाने से सफल ऑपरे’शन होने के बाद इस मरीज ने अपनी फोटो के साथ टैग करते हुए ट्वीटर कर लिखा ‘मेरे भगवान सोनू सूद जैसा आपने वादा किया था उसकी वजह से अच्छी तरह से सर्जरी हो गई. आपको हर चीज के लिए शुक्रिया. आज मैं जो कुछ हूं और आगे जो भी रहूंगा उसकी वजह आप हैं मेरे भगवान’. अब ऐसे पोस्ट पर तो सोनू का दिन अच्छा बनना ही था.

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कभी  रोजगार के संकट से जूझ रहे तो इलाज के लिए परे’शान लोगों की मदद करते आ रहे हैं.  सोनू की इस दरियादिली की एक बार फिर तारीफ हो रही है साथ ही दुआएं भी मिल रही हैं. एक्टर के  नेक काम की हर कोई तारीफ कर रहा है तो  वहीं उनके नाम का कुछ लोग गलत फायदा भी उठा रहे हैं. हाल ही में सोनू सूद ने मुंबई के ओशिवाड़ा पुलिस थाने में एक शि’कायत दर्ज क’रवाई थी, जिसमें एक शख्स  उनके नाम पर लोगों से पैसे ठग रहा था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.