Breaking NewsRAJASTHAN

खुशखबरी: 12वीं में टॉप करने वाली छात्राओं को मिलेगा विदेश में पढ़ने का मौका

नई दिल्ली.  राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 की डेटशीट जारी कर दी है. राज्य में 10वीं की बोर्ड परीक्षा 25 मई तक और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 29 मई 2021 तक चलेगी. वहीं राजस्थान बोर्ड राज्य में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल से 12वीं परीक्षा में राज्य में पहला स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को विदेश में पढ़ाई करने का मौका देगी. बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार राज्य में प्रथम आने वाली छात्रा को 4 वर्षीय डिग्री की पढ़ाई के लिए विदेश में पढ़ने का अवसर मिलेगा, जिसका सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी. बोर्ड ने इस संबंध में अपने अधिकारिक अकाउंट से ट्वीट कर जानकारी दी है.

बोर्ड परीक्षा में हर साल करीब 22 लाख विद्यार्थी लेते है हिस्सा

राजस्थान में बोर्ड परीक्षा में हर साल लाखों की संख्या में विद्यार्थी हिस्सा लेते हैं. विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान में 10वीं बोर्ड परीक्षा में हर साल करीब 12 विद्यार्थी और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में हर साल करीब 10 लाख विद्यार्थी हिस्सा लेते हैं.

कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आयोजित होगी बोर्ड परीक्षाएं

राजस्थान बोर्ड की ओर से राज्य में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा. बोर्ड की ओर से इस संबंध में पहले ही दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं. वहीं बोर्ड की ओर से प्रैक्टिकल परीक्षा संबंधी गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है.

बोर्ड ने अपलोड किए सैंपल पेपर
बोर्ड ने 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए पहले ही सैंपल पेपर अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं. बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट से सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.