नई दिल्ली. देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक समाप्त हो गई है. इस बैठक में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से संबंधित मुद्दों और कोरोना के वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा की गई. हालातों पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए की कोरोना पर काबू पाने के लिए समुदाय की जागरूकता और इसकी भागीदारी सर्वोपरि है और कोविड-19 प्रबंधन के लिए जन भागदारी और जन आंदोलन जारी रखने की आवश्यकता है.
कोरोना के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों को 5 सूत्रीय प्लान बताया. प्रधानमंत्री मोदी ने उल्लेख किया कि परीक्षण, अनुरेखण, उपचार, सह-उचित व्यवहार और टीकाकरण यदि पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ लागू की जाती है तो यह महामारी के प्रसार को रोकने में प्रभावी होगी.









Leave a Reply